गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कानपुर देहात में बारिश के कारण मकान गिरने से तीन बच्चों की मौत

· · 1 मिनट

कानपुर देहात में बारिश के कारण मकान गिरने से तीन बच्चों की मौत

कानपुर (भाषा)। कानपुर देहात के रुरा इलाके में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इन बच्चों की उम्र आठ से बारह साल के बीच थी, जिसमें से एक लड़की भी थी। कानपुर देहात ज़िले की एसपी पुष्पांजलि माथुर ने बताया कि रुरा के अंबरपुर गाँव में रहने वाले शिव नारायण का मकान मिट्टी से बना था, जो बारिश के कारण मंगलवार सुबह गिर गया, जिससे वहां सो रहे उसके तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गये और तीनों की मौत हो गई।

मरने वालों में शिव नारायण की बेटी निशा देवी (12 साल) बेटा दीपक (10 साल) और दूसरा बेटा दीपचंद्र (8 साल) शामिल हैं। इस हादसे में बच्चों के माता पिता को कोई चोट नही आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख