शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में साथी छात्रों ने पीट-पीटकर ली जान

· · 1 मिनट

पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में साथी छात्रों ने पीट-पीटकर ली जान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मरदान में ईश-निंदा के आरोप में एक स्टूडेंट की हत्या कर दी गई जबकि एक और स्टूडेंट बुरी तरह घायल हो गया। इस हमले उनके अपने साथी भी शामिल थे। आरोप है कि पीड़ितों ने फेसबुक पर अल्लाह के खिलाफ आपत्तिजनक कॉन्टेन्ट पब्लिश किया था। मृतक का नाम मशाल खान है। वह अब्दुल वली खान यूनिवर्सिटी में जर्नलिजम और मास कम्युनिकेशन विभाग का स्टूडेंट था। पुलिस ने हत्या से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई है और अगले नोटिस तक पूरा हॉस्टल खाली करा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों ने मशाल और उसके दोस्त अब्दुल्लाह पर कैंपस में हमला कर दिया। एक चश्मदीद ने पाकिस्तान के डॉन टीवी को बताया कि मशाल और अब्दुल्ला अहमदिया धर्म के सिद्धांत को मानते थे और उसका प्रचार कर रहे थे।

सूत्र ने कहा, ‘हालांकि उसने (मशाल) बार-बार अपने अहमदी होने के आरोप से इनकार किया, बावजूद इसके स्टूडेंट्स ने उसे पीटा। मशाल पर उसके हॉस्टल रूम में हमला किया गया था। उसे बचाया नहीं जा सका।’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख