शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जलते रहे खेत, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

· · 1 मिनट

जलते रहे खेत, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखवा के बनगाई नानकार, सुकरौली ग्राम के खेतों में कुछ अज्ञात लोग आग लगाकर फरार हो गए, जिससे लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

गाँव के लोग जब 101 नम्बर पर फोन किया तो वहां फोन रिसीव करके काट देते थे। बाद में जब थाना डुमरियागंज पर फोन किया गया तो वहां भी फोन रिसीव नहीं हुआ। परेशान होकर लोगों ने एसडीएम डुमरियागंज को फोन किया तब जाकर फायर ब्रिगेड की टीम वहां से रवाना हुई।

12 किमी की दूरी तय करने में अग्निशमन ने एक घंटा लगा दिया और तब सारी फसल जलकर खाक हो गई और किसानों का कई लाखों का रबी की फसल बरबाद हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम को खरीखोटी सुनाई। जिला पंचायत सदस्य छोटे यादव ने वहां पहुंचकर किसानों को सांत्वना दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लेखपाल रमेश श्रीवास्तव ने खेतों का मुआयना किया और सभी पीड़ित किसानों के सूचना के आधार पर कितना किसका नुकसान हुआ वह भी दर्ज किया।

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम बनगाई निवासी संतोष तीन बीघा, बब्बू दो बीघा, अवधेश उपाध्याय पांच बीघा, राम अचल पाण्डेय नौ बीघा, राम पियारे उपाध्याय तीन बीघा, रामफेर उपाध्याय तीन बीघा, नरसिंह आठ बीघा, नरहरी पाण्डेय आठ बीघा, राम लगन चार बीघा, अमरनाथ पांच बीघा, इन्द्रमणि चार बीघा, राजेन्द्र चार बीघा, रामअज्ञा चार बीघा, ध्रुवचन्द्र 10 बीघा आदि किसानों का बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ।

रिपोर्टर – सत्येंद्र उपाध्याय

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख