शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जल्द बनेंगी 65 जिलों में पशु रोग निदान लैब

· · 1 मिनट

जल्द बनेंगी 65 जिलों में पशु रोग निदान लैब

लखनऊ। पशुओं के खून और पेशाब की जांच कराने के लिए पशुपालकों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही सभी जिलों में पशु रोग निदान लैब बनेगी, जिसके लिए विभाग को लैब के लिए 28 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राजेश वाष्र्णेय ने बताया कि विभाग को लैब सभी जिलों में लैब खोलने के लिए 28 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है। अब पशुपालकों को अपने पशुओं के खून व पेशाब के सैंपलों को जांच के लिए कही और नहीं भेजना पड़ेगा बल्कि अपने ही जिलें में स्थापित प्रयोगशाला में जांच करा सकते हैं। प्रत्येक प्रयोगशाला पर 41.33 लाख रुपए की लागत आएगी।

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कुल दस पशु रोग निदान लैब बनी हुई है। इन लैब में प्रोटोजुआ जनित बीमारी (सर्रा, बबेसिओसिस, और आन्तरिक परजीवी (पेट के कीड़े जुएं, चिचड़ी) जैसी बीमारियों का पता लगाने के लिए खून व पेशाब की जांच कराई जाती है। खून की जांच के लिए तीन रुपए और पेशाब की जांच के लिए दस रुपए का खर्चा आता है।

पशु रोग नियंत्रण और प्रक्षेत्र के निदेशक डॉ. एपी सिंह बताते हैं,’’अभी जो प्रयोगशाला है वो दस मंडलों में है जिससे लोगों को जांच में कराने में दिक्कत आती है और रोग को पहचानने में भी काफी देरी हो जाती है,जिससे उनको आर्थिक नुकसान होता था इसी को देखते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था जिसको मंजूरी मिल गई है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख