शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दो भारतीयों को मिला संयुक्त राष्ट्र का शांतिरक्षक सम्मान

कुल 115 लोगों को यूएन का शांतिरक्षक सम्मान मिला जिसमें अकेले 103 अफ्रीका महाद्वीप से हैं।

· · 1 मिनट

दो भारतीयों को मिला संयुक्त राष्ट्र का शांतिरक्षक सम्मान

लखनऊ। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जीवन का बलिदान देने वाले 115 शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में दो भारतीय भी शामिल हैं। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन की स्थिरीकरण मिशन में सेवा दे रहे पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार और भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की कंसल्टेंट शिखा गर्ग यह सम्मान पाने वाले भारतीय हैं। इसके साथ ही विभिन्न देशों के 113 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को यह सम्मान मिला।

शिखा उन चार भारतीयों में शामिल थीं जिनकी इस साल मार्च में हुए इथोपियन एयरलाइन्स के विमान हादसे में मौत हो गई थी। वह नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) में शामिल होने जा रही थीं। सोमवार को इन सभी की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा, संयुक्त राष्ट्र में इंडोनेशिया के दूत दियान त्रियानस्याह दिजानी एवं संचालन सहायता के अवर महासचिव अतुल खरे के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी और शांतिरक्षकों ने ड्यूटी पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी।

115 शांतिरक्षकों में से अकेले 103 अफ्रीका महाद्वीप से हैं। इस कार्यक्रम में कई राष्ट्रों के राजनयिक एवं मृतकों के परिजन उपस्थित थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, “यह सम्मान दुनिया भर की हजारों महिलाएं और पुरुषों की प्रतिबद्धता का साक्षी है जो विश्व के सबसे कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को मदद मुहैया कराने और शांति को बढ़ावा देने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने मृतकों के सम्मान में मोमबत्ती भी जलाई। महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने सम्मानितों के मानवता के प्रति समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता के लिए सम्मान व्यक्त किया।

(भाषा से इनपुट)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख