शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

‘झूठा आरोप लगाने के लिए केजरीवाल माफ़ी मांगें’

· · 1 मिनट

‘झूठा आरोप लगाने के लिए केजरीवाल माफ़ी मांगें’

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़े विवाद के बीच भाजपा ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जवाबी हमला किया। बीजेपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में मोदी की बीए और एमए की डिग्री को सार्वजनिक किया। आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि मोदी के नाम से मिलते-जुलते नाम वाले किसी शख्स की डिग्री को प्रधानमंत्री की डिग्री के तौर पर पेश किया जा रहा है।

इसके बारे में ‘आप’ के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह धोखाधड़ी करने जैसा है।डिग्री सार्वजनिक करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीएम की डिग्री को लेकर केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं। केजरीवाल ने सार्वजनिक जीवन का स्तर गिराया है। अमित शाह ने कहा कि बिना सबूत के केजरीवाल ने इतना बड़ा सवाल कैसे खड़ा किया। अब केजरीवाल देश की जनता के सामने आकर सबूत दें वर्ना माफी मांगें। “मैं केजरीवाल को पत्र लिखकर इस मामले की पूरी जानकारी दूंगा”।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख