गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जेटली ने पत्रकारों की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

· · 1 मिनट

जेटली ने पत्रकारों की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

नई दिल्ली (भाषा)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिहार और झारखंड में दो पत्रकारों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की और इसकी निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन और चतरा में अखिलेश प्रताप सिंह की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को बिहार के सीवान जिले में दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार को एक स्थानीय समाचार चैनल में काम करने वाले पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह को गोली मार दी गई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख