शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जेट एयरवेज के विमान का संपर्क टूटने से मचा हड़कंप

· · 1 मिनट

जेट एयरवेज के विमान का संपर्क टूटने से मचा हड़कंप

मुंबई (आईएएनएस)। जेट एयरवेज के एक विमान का गुरुवार को जर्मनी के हवाई क्षेत्र में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूटने के बाद हड़कंप मच गया। यही नहीं, विमान की सुरक्षा के लिए युद्धक विमान को तैनात करने तक की नौबत आ गई, जिसके बाद वह गंतव्य पर लैंड कर सका। जेट एयरवेज ने यहां एक बयान में कहा, “16 फरवरी, 2017 को जेट एयरवेज का विमान 9डब्ल्यू 118 मुंबई से लंदन जा रहा था, जिस दौरान थोड़े समय के लिए उसका संपर्क एटीसी से टूट गया। एहतियातन, जर्मनी की वायु सेना ने विमान और उसके यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने युद्धक विमानों को तैनात किया। हालांकि, कुछ ही मिनट में संपर्क पुन: बहाल हो गया।”

बयान के मुताबिक, “330 यात्रियों तथा चालक दल के 15 लोगों के साथ विमान लंदन में हीथ्रो हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंड किया।” जेट एयरवेज ने घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) सहित संबंधित अधिकारियों को दी। एयरलाइंस ने कहा, “मानक प्रक्रिया के तहत, 9डब्ल्यू118 विमान के चालक दल को जांच चलने तक काम से हटा दिया गया है।” मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जेट एयरवेज के विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोल रेडियो का संपर्क आपात फ्रीक्वेंस की मदद से बहाल किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख