शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जेट एयरवेज के पायलट्स को नहीं मिला वेतन, एक अप्रैल से नहीं भरेंगे उड़ान

· · 1 मिनट

जेट एयरवेज के पायलट्स को नहीं मिला वेतन, एक अप्रैल से नहीं भरेंगे उड़ान

लखनऊ। संकट में फंसी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के एक हज़ार से अधिक पायलटों ने वेतन न मिलने की वजह से एक अप्रैल से विमान नहीं उड़ाने का फैसला लिया है। जेट के पायलट्स की संस्था नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने यह जानकारी दी है।

https://t.co/eTnYkENhVK

पायलटों ने यह निर्णय ऐसे समय किया जब एयरलाइन को बैंकों से पैसे प्राप्त करने में नाकाम रही। जेट एयरवेज के करीब 1100 पायलटों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने पिछले सप्ताह घेाषणा की थी कि अगर उनके बकाए वेतन का भुगतान नहीं किया गया और 31 मार्च तक पुनर्जीवन योजना पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो वे एक अप्रैल से विमान नहीं उड़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- मिराज-2000: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर तबाही मचाने वाला लड़ाकू विमान, जानें इसकी ख़ूबियां

इसके कुछ दिन बाद, ऋण से उबारने की योजना के तहत एयरलाइन प्रबंधन एसबीआई नीति बैंक संघ के हाथों में चला गया था। जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे को पत्र लिख छुट्टी पर जाने और कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। पायलटों के समूह से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि करीब 200 पायलटों ने वेतन नहीं मिलने को लेकर सीईओ को चेतावनी दी है। सूत्र ने कहा कि ये पायलट नेशनल एविएटर्स गिल्ड के सदस्य भी हैं। गिल्ड के एक अधिकारी ने पायलटों की संख्या बिना बताए कहा कि कुछ पायलटों ने व्यक्तिगत आधार पर सीईओ को पत्र लिखा है।

(भाषा से इनपुट)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख