शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

INCB में दोबारा चुनी गईं भारत की जगजीत पावडिया

· · 1 मिनट

INCB में दोबारा चुनी गईं भारत की जगजीत पावडिया

लखनऊ। भारत की जगजीत पवाडिया को एक और कार्यकाल के लिए इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (आईएनसीबी) के लिए दोबारा चुना गया है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, उन्हें सर्वाधिक 44 मत मिले। पवाडि़या वर्ष 2015 से आईएनसीबी के सदस्य हैं और उनका मौजूदा कार्यकाल 2020 में समाप्त होना है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “भारत की जगजीत पवाडिया इंटरनेशनल नार्कोटक्सि कंट्रोल बोर्ड (के चुनाव) में शीर्ष पर रहीं।”

https://t.co/O0jSkxFU96

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के 54 सदस्यों ने मंगलवार को गुप्त मतदान के जरिए चुनाव कराया था। इस चुनाव में पांच सीटों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे। पवाडिया को सर्वाधिक 44 मत मिले। पवाडिया का दूसरा कार्यकाल दो मार्च, 2020 से शुरू होकर एक मार्च 2025 को समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें- पूरे गाँव के बच्चों की सेहत सुधार रही यह महिला

इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, जगजीत पवाडिया 35 वर्षों तक भारतीय राजस्व सेवा के कई सीनियर पदों पर कार्यरत रही हैं। साल 2006 से 2012 के बीच वो केन्द्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो में नार्कोटिक्स कमिश्नर रह चुकी हैं। उन्होंने सन् 1974 में ढाका विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी भाषा में स्नातक किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से 1988 में एलएलबी और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान से लोक प्रशासनिक में मास्टर्स डिप्लोमा।

जगजीत वर्ष 2015 से इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की सदस्य हैं। आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ने 23 अप्रैल 2014 को उन्हें बोर्ड का सदस्य चुना था।

ये भी पढ़ें- यौन शोषण के खिलाफ 24 हज़ार महिलाओं ने की ‘गरिमा यात्रा’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख