गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जावेद अख्तर का ओवैसी पर हल्ला बोल, राज्यसभा में बोले- ‘भारत माता की जय’

· · 1 मिनट

जावेद अख्तर का ओवैसी पर हल्ला बोल, राज्यसभा में बोले- 'भारत माता की जय'

नई दिल्ली (भाषा)। राज्य सभा के मनोनित सदस्य और बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने ओवैसी पर जमकर हमला बोला है।

जावेद अख्तर ने अपने विदाई संबोधन में ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला और कहा कि आंध्र प्रदेश में एक शख्स हैं जिन्हें गुमान हो गया है कि वो राष्ट्रीय नेता हैं जिनकी हैसियत एक शहर या एक मुहल्ले से ज्यादा नहीं है। वो कहते हैं कि वह किसी भी कीमत पर ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलेंगे क्योंकि यह संविधान में नहीं लिखा है। शेरवानी और टोपी पहनने वाले लोकसभा के इस सदस्य पर प्रहार जारी रखते हुए अख्तर ने कहा कि वो बताएं कि संविधान में शेरवानी और टोपी पहनने की बात कहां लिखी है। उन्होंने कहा, “बात यह नहीं है कि भारत माता की जय बोलना मेरा कर्तव्य है या नहीं, बात यह है कि भारत माता की जय बोलना मेरा अधिकार है।” अख्तर ने कहा, “मैं कहता हूं- भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय।” इस पर उच्च सदन सदस्यों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अख्तर ने बीजेपी नेताओं और सांसदों को सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले बयान देने से भी बचने को कहा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख