शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जाट आरक्षण आंदोलन: हिसार में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया

· · 1 मिनट

जाट आरक्षण आंदोलन: हिसार में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया

हिसार (भाषा)। आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन आज 14वें दिन में प्रवेश कर गया। यहां के सूरेवाला चौक पर बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने के लिए पुलिस द्वारा आज जाट समुदाय के 20 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष अमी सिंह ने कहा कि इस संगठन ने आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए आवेदन किया था जिसे जिला प्रशासन ने ठुकरा दिया। जब जाट आंदोलनकारी यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर हिसार-टोहना रोड पर चौक के निकट सुबह करीब 10 बजे जमा हुए तो जिला प्रशासन के अधिकारयों के साथ पुलिस ने उन्हें धरना से हटने को कहा।

बाद में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बरवाला पुलिस थाने पर ले जाया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में कुंडू खाप के प्रवक्ता जगबीर कुंडू और हिसार जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजीत लिटानी समेत अन्य लोग शामिल हैं। जाट आंदोलनकारी केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण और फरवरी में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए ‘भले युवाओं’ की रिहाई की मांग करते रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख