शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ISIS ने ली नीस में हुए आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी

· · 1 मिनट

ISIS ने ली नीस में हुए आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी

बेरुत (भाषा)। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने फ्रांस के नेशनल हॉलीडे पर नीस में हुये ट्रक हमले में 84 लोगों के मारे जाने की घटना की जिम्मेदारी ली है। जेहादियों से जुड़े समाचार देने वाली एक न्यूज़ एजेंसी ‘अमक’ ने शनिवार को ये जानकारी दी है। अमक ने एक ISIS सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि उसके सैनिकों में से एक ने सहयोगी देशों के साथ मिल कर ISIS के खिलाफ़ लड़ने वालों को लक्षित करने के लिए गुरुवार के नरसंहार से जवाब दिया था।

नीस पर कैसे हुआ था हमला ?

लोकल टाइम के मुताबिक गुरुवार रात के करीब साढ़ दस बजे नीस में समंदर के किनारे बास्तील डे के मौके पर लोग आतिशबाज़ी का मज़ा उठाकर लौट रहे थे, तभी एक बड़ी सफेद लॉरी भीड़ पर अंधाधुंध दौड़ आई। चश्मदीदों के मुताबिक वो लॉरी को रुक-रुक कर चला रहा था। पुलिस अधिकारियों ने उस पर गोलियां चलाईं और उसने भीड़ की ओर तेज़ी से लॉरी दौड़ाई। फिर ड्राइवर दो किलोमीटर तक लॉरी दौड़ाता रहा। जिसकी वजह से 84 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख