शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

IS ने श्रीलंका बम धमाकों की ली जिम्मेदारी, 321 लोगों की हुई थी मौत

· · 1 मिनट

IS ने श्रीलंका बम धमाकों की ली जिम्मेदारी, 321 लोगों की हुई थी मौत

लखनऊ। श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। इस बात की पुष्‍टि रॉयटर्स ने अमाक न्यूज एजेंसी के हवाले से की। रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में 8 जगहों पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 321 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं।

इन धमाकों में भारत के 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई विदेशियों की भी जान गई है। इसे श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस के प्रवक्ता रूवन गुणशेखरा ने बताया था कि ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह पौने नौ बजे के करीब ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए। कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों- शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, यह श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, ”मैं पूरी तरह से अप्रत्याशित घटना से सदमे में हूं। सुरक्षाबलों को सभी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।” प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इसे कायराना हमला बताते हुए कहा कि उनकी सरकार स्थिति को नियंत्रण करने के लिए काम कर रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख