शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इशरत और चिदंबरम मामले पर सदन में जमकर हंगामा

· · 1 मिनट

इशरत और चिदंबरम मामले पर सदन में जमकर हंगामा

गाँव कनेक्शन नेटवर्क
नई दिल्ली।
देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और इशरत जहां मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में बुधवार को भी हंगामा जारी है।
राज्यसभा में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का मुद्दा सत्र शुरू होते ही हावी रहा। एआईएडीएमके सदस्यों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद सदन को पहले 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
दोबारा कार्रवाई शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद सदन को 12 बजे तक के लिए दोबारा स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार चिदंबरम के मामले पर चर्चा के लिए तैयार है।
इशरत मामले पर वेंकैया ने उठाया सवाल
बीजेपी सांसद ओम बिड़ला ने लोकसभा में नोटिस देकर कार्ति चिदंबरम मामले पर बहस की मांग की तो वहीं, संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने इशरत जहां मामले में हलफनामा बदलने के आरोपों में तत्कालीन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जवाब मांगा है। वैंकैया कहा, ‘मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम को आगे आकर जवाब देना चाहिए कि हलफनामा क्यों बदला गया और उन्हें किस आधार पर शहीद कहा था।’ बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा में इशरत जहां मामले को उठाते हुए ‘कॉलिंग अटेंशन नोटिस’ दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इशरत जहां मुद्दे में बीजेपी को घेरने की प्लानिंग की है।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा ‘हम कांग्रेस से इस मुद्दे पर जवाब मांगेंगे। क्योंकि जो बातें सामने आ रही हैं उनसे साफ़ लगता है कि उस समय जो भी हुआ वो पूरी तरह से देश विरोधी था।’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख