गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इस साल नहीं रुलाएंगी प्याज़ की कीमतें, रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

· · 1 मिनट

इस साल नहीं रुलाएंगी प्याज़ की कीमतें, रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

नई दिल्ली। साल 2015-16 प्याज़ की खेती करने वाले किसानों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। नेशनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फाउंडेशन की मानें तो इस साल 203 लाख टन प्याज़ उत्पादन की उम्मीद है।

साल 2014-15 में करीब 190 लाख टन और 2013-14 में 194 लाख टन प्याज़ का उत्पादन हुआ था। कृषि जानकारों की मानें तो बेहतर मौसम और फसलें खराब ना होने की वजह से इस साल प्याज़ का उत्पादन बंपर होने की उम्मीद है।

बीते साल बेमौसम बारिश और कई बार ओले गिरने की वजह से प्याज़ की फसल को काफ़ी नुकसान पहुंचा था। इस साल किसानों ने 12 लाख हेक्टेयर रकबे पर प्याज़ की बुवाई की है। जबकि बीते साल इससे थोड़ा सा ही कम यानि 11.73 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर प्याज़ की खेती की गई थी।

एनएचआरडीएफ़ के मुताबिक़ बीते साल के मुक़ाबले इस साल 15-20% ज्यादा पैदावार की उम्मीद है। प्याज की अच्छी पैदावार होने के चलते इस साल एक कोल्ट स्टोरों में 45 लाख टन प्याज़ रखे जाने की उम्मीद है। देश की सबसे बड़ी प्याज़ मंडी महाराष्ट्र के लासलगाँव में किसानों को प्रति किलो पर प्याज़ पर औसत कीमत करीब 8 रुपये मिल रही है। जोकि की प्याज़ की बुवाई पर आने वाली लागत कीमत से करीब 20% ज्यादा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख