गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ईरान, फ्रांस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा की

· · 1 मिनट

ईरान, फ्रांस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा की

तेहरान/पेरिस (आईएएनएस)। ईरान ने सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले प्रांत इदलिब में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा की जबकि फ्रांस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहरान कसेमी ने बुधवार को बयान जारी कर इस घटना पर शोक जताते हुए कहा, ”हम किसी भी तरह के रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हैं।” उन्होंने कहा, ”सीरियाई संकट में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने का यह पहला मामला नहीं है।”

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस तरह का घातक हमला करने वालों के खिलाफ तत्काल ही कोई कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस घटना को ‘युद्ध अपराध’ करार दिया है। ओलांद ने मंगलवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, सीरिया के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि सीरिया सेना की किसी भी तरह के रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने में कोई भूमिका नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख