शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

तालिबान से आग्रह, हथियार डालकर शांति प्रक्रिया में शामिल हों

· · 1 मिनट

तालिबान से आग्रह, हथियार डालकर शांति प्रक्रिया में शामिल हों

काबुल (आईएएनएस)। पूर्व अफगान योद्धा गुलबुद्दीन हिकमतयार ने 20 साल बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में शनिवार को तालिबान से आग्रह किया कि वह हथियार डालकर शांति प्रक्रिया में शामिल हो। हिज्बे इस्लामी के नेता हिकमतयार ने पूर्वी लघमान प्रांत में समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “देश में युद्ध समाप्त होना ही चाहिए और विदेशी हमारा युद्द समाप्त नहीं कर सकते।”

काबुल में 1990 के दशक के गृहयुद्ध में दसियों हजार लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले और ‘काबुल के कसाई’ के रूप में प्रसिद्ध हिकमतयार ने कहा कि तालिबान को इस युद्ध से कुछ हासिल नहीं होगा और इससे केवल लोगों की बर्बादी ही होगी। सूत्रों के मुताबिक, हिकमतयार ने पिछले सप्ताह बाख में 209 शाहीन सैन्य कॉर्प्स पर हुए हमले का जिक्र करते हुए सैनिकों पर ऐसे समय हमला करने को लेकर तालिबान की निंदा की, जब वे नमाज पढ़ रहे थे।

उन्होंने कहा, “हमें अल्लाह के लिए यह विनाशकारी युद्ध रोक देना चाहिए।” हिकमतयार ने तालिबान से शांति प्रक्रिया में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि तालिबान के नेतृत्व में किया जा रहा आतंकवाद ‘निर्थक और अवैध है।’ उन्होंने साथ ही देश की सुरक्षा के लिए की गई सभी कुर्बानियों के लिए अफगान सुरक्षा बलों को धन्यवाद भी दिया।

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने संगीत और टीवी श्रृंखलाएं प्रसारित करने के लिए मीडिया की निंदा की और कहा कि प्रेस को युद्ध संबंधित खबरें कम देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों से अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप रोकने की अपील भी की। हिकमतयार ने सालों अज्ञातवास में रहने और अफगान सरकार के साथ उनके संगठन द्वारा ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद शुक्रवार को लघमान और नांगरहार प्रांतों के नेताओं से मुलाकात की।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख