गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दुनिया के सबसे अहम संबंधों में भारत और अमेरिका के संबंध

· · 2 मिनट

दुनिया के सबसे अहम संबंधों में भारत और अमेरिका के संबंध

वाशिंगटन (भाषा)। एक रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध दुनिया के सबसे अहम संबंधों में से एक हैं और दक्षिण एशिया में स्थिरता कायम रखने के लिए जरुरी हैं। इसके साथ ही सीनेटर ने कहा कि भारत का पड़ोसी चीजों को चुनौतीपूर्ण बनाता है।

क्षेत्र में आतंकवाद से जुड़ी जानकारी और ऐसे समूहों को पाकिस्तान के मौन समर्थन की जानकारी तक सीधी पहुंच रखने वाले सीनेटर रिचर्ड बर ने ये टिप्पणियां केपिटोल विजिटर सेंटर में यूएस इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल और यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित गोलमेज वार्ता में कीं। खुफिया जानकारी से जुड़ी सीनेट की चयन समिति के अध्यक्ष रिचर्ड ने कल कहा, ‘‘भारत और अमेरिका का संबंध दुनिया के सबसे अहम संबंधों में से एक है। क्षेत्र की स्थिरता के लिए यह बेहद जरुरी है। और मैं इसे कूटनीतिक अंदाज में कैसे कहूं।

भारत और अमेरिका का संबंध दुनिया के सबसे अहम संबंधों में से एक है। क्षेत्र की स्थिरता के लिए यह बेहद जरुरी है। और मैं इसे कूटनीतिक अंदाज में कैसे कहूं।

रिचर्ड, अमेरिका सीनेटर

भारत का पड़ोसी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पड़ोसियों में से एक नहीं है।” उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, ‘‘पड़ोसी चीजों को बहुत चुनौतीपूर्ण बना देता है।” उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अपनी जनता की समृद्धि की दिशा में देखने वाली और अमेरिका के साथ दीर्घकालिक एवं विश्वसनीय संबंधों की ओर देखने वाली स्थिर सरकारों के लिए हमारे पास भारत से बेहतर सहयोगी नहीं हो सकता।” उत्तर कैरोलीना के सीनेटर ने कहा कि जब अमेरिका समृद्ध होता है तो बाकी दुनिया भी समृद्ध होती है। और जब यहां सफल होने की इच्छा रखने वाले सभी लोगों के लिए सही संरचना नहीं होती तो इससे दुनियाभर में अन्य स्थानों पर भी अवसर कम हो जाते हैं। कुल 90 मिनट तक चली इस पैनल चर्चा में सीनेटर थॉम टिल्स और जो डोनले समेत कई अन्य अमेरिकी सांसदों ने हिस्सा लिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख