शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के जुर्म में भारतीय को 15 वर्ष की जेल

· · 1 मिनट

भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के जुर्म में भारतीय को 15 वर्ष की जेल

न्यूयॉर्क (भाषा)। स्वतंत्र सिख राष्ट्र के निर्माण के लिए खालिस्तान आंदोलन के तहत भारत में आतंकी हमलों का समर्थन करने की साजिश रचने और एक भारतीय अधिकारी की हत्या के मामले में एक भारतीय नागरिक को 15 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है।

नेवादा जिले के अमेरिकी अटार्नी डैनियल बोगडेन और एफबीआई के लॉस वेगास डिवीजन के विशेष प्रभारी एजेंट एरोन सी राउस ने कहा कि रेनो में अमेरिकी जिला न्यायाधीश लैरी हिक्स ने 42 वर्षीय बलविंदर सिंह को स्वतंत्र सिख राष्ट्र बनाने के लिए आतंकवादियों को सहायता और संसाधन प्रदान कर साजिश रचने के मामले में कल 180 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बोगडेन ने कहा रेनो का निवासी सिंह दो आतंकवादी गुटों का सदस्य था और उसने भारत सरकार को डराने के लिए और आतंकवादी गुटों का समर्थन नहीं करने वालों को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंवादियों को सहायता उपलब्ध कराई थी। बोगडेन ने कहा, ‘‘यह अमेरिका और हमारे विदेशी सहयोगियों की आतंकवादी गतिविधियों से रक्षा करने के लिए कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के एक साथ मिलकर काम करने का एक उदाहरण है।”

सिंह एक भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है। उसने पिछले वर्ष नवंबर में अपना जुर्म कुबूल कर लिया था। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार सिंह ने वर्ष 2013 में सितंबर से दिसंबर के बीच भारत में हमलों के लिए आतंकवादियों का समर्थन करने की साजिश रची थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख