गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारतीय सेना ने आजम खान के विश्वविद्यालय को टैंक टी-55 का दिया उपहार

· · 1 मिनट

भारतीय सेना ने आजम खान के विश्वविद्यालय को टैंक टी-55 का दिया उपहार

भारतीय सेना ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को टी-55 टैंक तोहफे में दिया है। गौरतलब है कि यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने दावा किया था कि सेना ने उनके विश्वविद्यालय को जंगी टैंक उपहार के रूप में दिया है।

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक और कुलाधिपति आजम ने बताया कि उन्होंने सेना से उनके विश्वविद्यालय को और आधुनिक हथियार उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था। सेना के इस कदम से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों के बारे जान सकेंगे।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना और बीएसएफ की जासूसी करने वाला एजेंट गिरफ्तार

आजम खान ने पूर्व में यह भी कहा था कि सेना के साथ उनके रिश्ते काफी सौहार्दपूर्ण हैं और उन्होंने आर्मी से हथियार उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। बता दें कि आजम खान के हवाले से एक वेबसाइट की खबर में कहा गया था कि सेना को हजारों यूनिवर्सिटीज ने टैंक के लिए आवेदन दिया था लेकिन सिर्फ 11 यूनिवर्सिटी को ये टैंक दिए गए हैं।

https://twitter.com/hashtag/IndianArmy

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना प्रमुख के बयान से बौखलाया पाकिस्तान

इस टैंक को 1.96 लाख रुपये में विश्वविद्यालय को दिया गया है। आजम को इस अवसर पर सेना ने गुलदस्ता और टैंक की तस्वीर भी भेंट की। आजम ने सेना का धन्यवाद किया और कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं भारतीय सेना को धन्यवाद देता हूं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख