शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारतीय अमेरिकियों ने जाधव को बचाने के लिए व्हाइट हाउस याचिका लांच की

· · 1 मिनट

भारतीय अमेरिकियों ने जाधव को बचाने के लिए व्हाइट हाउस याचिका लांच की

वाशिंगटन (भाषा)। अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय ने अब पूर्व भारतीय नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को बचाने की कोशिश शुरू की है। इसके लिए उन्होंने ट्रंप प्रशासन को मामले में दखल देने की मांग वाली व्हाइट हाउस याचिका लांच की गयी। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर ‘वी द पीपुल पिटीशन’ में कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा जाधव के खिलाफ लगाए गए आरोप कि वह भारत के लिए जासूसी कर रहा था पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत हैं। ट्रंप प्रशसन इस पर कोई प्रतिक्रिया दे इसके लिए 14 मई तक इस पर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर होने जरुरी हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

याचिका में कहा गया है कि ‘‘भारत को कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं देना स्पष्ट रूप से यह सिद्ध करता है कि जिन आरोपों पर जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है वह पूरी तरह से गलत और मनगढंत हैं।” इसमें आगे कहा गया है कि, ‘‘इसको ध्यान में रखते हुए हम उपयुक्त एंव सक्षम अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चत करने का अनुरोध करता हैं कि जाधव को उस काम के लिए दंडित नहीं किया जाए जो उसने कभी किया ही नहीं।” गौरतलब है कि नौसेना के पूर्व अधिकारी को हाल ही में पाकिस्तान की एक अदालत ने भारत के लिए जासूसी करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख