शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

AI Summit 2026: भारत एआई का सबसे बड़ा टेस्टिंग हब लेकिन दुनिया एआई के तेज विकास के लिए अभी तैयार नहीं

दिल्ली में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान, एंथ्रोपिक और क्वालकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने एक साझा दृष्टिकोण पेश किया, जिसमें उन्होंने भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि तकनीक में नवाचार और निर्माण में भारत वैश्विक मंच पर एक नई उपस्थिति बनाएगा।

· · 5 मिनट

AI Summit 2026: भारत एआई का सबसे बड़ा टेस्टिंग हब लेकिन दुनिया एआई के तेज विकास के लिए अभी तैयार नहीं

दिल्ली में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने भारत को एआई का सबसे बड़ा टेस्टिंग हब बताया है, जबकि चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन ने दावा किया है कि भारत मोबाइल इंटरनेट क्रांति की तरह ही एआई के क्षेत्र में भी दुनिया को पीछे छोड़ देगा। दोनों दिग्गजों ने भारत की तकनीक अपनाने की क्षमता और मैन्युफैक्चरिंग की महत्वाकांक्षाओं पर प्रकाश डाला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वैश्विक कंपनियां अब भारत को केवल उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एआई और हार्डवेयर के एक प्रमुख निर्माता और निर्यातक के रूप में देख रही हैं।

कौन हैं डारियो अमोदेई

Dario Amodei कौन है?
Dario Amodei कौन है? Photo: Gaon Connection Creatives

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा, भारत में काम करने की जो एनर्जी है, वो दुनिया में कहीं और नहीं है। डारियो अमोदेई एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, जो एआई सुरक्षा में अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती है। उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई शुरू की और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से भौतिकी में स्नातक की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से बायोफिजिक्स में पीएचडी की और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च किया।

open AI में किया काम

ओपनएआई में भी काम कर चुके अमोदेई ने वहाँ रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर GPT-2 और GPT-3 के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इन मॉडलों ने लोगों के बीच एआई की छवि को काफी हद तक बदल दिया था। उस वक्त इंसानों के लिए यह तकनीक बिल्कुल नई थी और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा था। ये नई एआई प्रणालियाँ निबंध लिख सकती थीं, सवालों के जवाब दे सकती थीं और यहाँ तक कि बातचीत की नकल भी कर लेती थीं। कभी इनके जवाब भरोसेमंद लगते थे, तो कभी मजाकिया भी लगते थे। कभी-कभी ये ऐसे जवाब देती थी कि जैसे कोई इंसान ही बात कर रहा है।

तकनीक बताने लगी इंसानों को क्या पसंद

इसी दौर में डारियो अमोदेई ने मानव प्रतिक्रिया से सुदृढ़ीकरण अधिगम (RLHF) नामक एक महत्वपूर्ण तकनीक का सह-आविष्कार किया। यह तकनीक एआई को यह सिखाती है कि इंसानों को वास्तव में क्या पसंद आता है। आसान शब्दों में कहें तो RLHF एआई को इंसानों की पसंद और नापसंद समझना सिखाता है। यही वजह है कि आज की एआई प्रणालियाँ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई हैं।

क्या है एंथ्रोपिक

Anthropic के CEO Dario Amodei
Anthropic के CEO Dario Amodei Photo: Gaon Connection Creatives

एंथ्रोपिक एक अमेरिकी एआई कंपनी है जो पब्लिक बेनिफिट कॉर्पोरेशन के रूप में काम करती है। इसका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि समाज के लिए सुरक्षित और जिम्मेदार एआई बनाना है। कंपनी नई एआई तकनीकों पर रिसर्च करती है और उन्हें विकसित करती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि एआई सिस्टम सुरक्षित हों और इंसानों के लिए जोखिम न पैदा करें।

दुनिया एआई के तेज विकास के लिए अभी तैयार नहीं

डारियो अमोदेई ने एआई के भविष्य को लेकर चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर एआई का विकास बिना किसी नियंत्रण के होता रहा, तो इसके नतीजे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित 38 पन्नों के निबंध ‘द एडोलेसेंस ऑफ टेक्नोलॉजी’ में लिखा है कि दुनिया एआई के तेज विकास के लिए अभी तैयार नहीं है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम एआई के ऊपर से कंट्रोल खो देंगे।

“भारत के लिए यही सही समय”

AI SUMMIT 2026
AI SUMMIT 2026 Photo: Gaon Connection Creatives

दूसरी ओर, क्वालकॉम के सीईओ और प्रेसिडेंट क्रिस्टियानो अमोन ने दावा किया है कि भारत मोबाइल इंटरनेट और स्मार्टफोन क्रांति की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के मामले में भी इतिहास दोहराएगा। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान उन्होंने कहा, “भारत के लिए यही सही समय है।” अमोन का यह बयान सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के मामले में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। अमोन ने भारत की तकनीक अपनाने की क्षमता का विश्लेषण करते हुए कहा, “भारत मोबाइल इंटरनेट की बात करें तो इस मामले में भारत छलांग लगाने में बहुत बेहतर था। जैसे ही देश में स्मार्टफोन और मोबाइल ब्रॉडबैंड की क्रांति हुई, भारत ने इंटरनेट के भविष्य में सीधी छलांग लगा दी। मुझे लगता है कि एआई के मामले में भी ठीक ऐसा ही होने वाला है, खासकर अब जब एआई हर जगह मौजूद होने जा रहा है।”

क्वालकॉमभारत के मैन्युफैक्चरिंग एम्बिशन को ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़कर देख रहा है। अमोन ने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में निवेश की भारत की महत्वाकांक्षा न केवल घरेलू बाजार के लिए, बल्कि अन्य देशों के लिए भी किफायती उपकरणों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का अवसर पैदा करती है। उन्होंने कहा, “हम भारत में इस इकोसिस्टम को जीवंत बनाने और इसे वैश्विक पदचिह्न हासिल करने में मदद करने के लिए अपना योगदान देने जा रहे हैं।”

स्मार्टफोन के बाद कारों, पीसी, इंडस्ट्रियल सेक्टर में एआई

मार्केट रिसर्च फर्म साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के अनुसार, क्वालकॉम 34% हिस्सेदारी के साथ भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे आगे है। अमोन ने भविष्य की रूपरेखा बताते हुए कहा कि एआई का अगला अध्याय कंप्यूटिंग को हर डिवाइस तक ले जाने का है। कंपनी एआई स्मार्टफोन, नए पर्सनल एआई डिवाइस, कारों, पीसी और इंडस्ट्रियल सेक्टर में एआई के विस्तार को लेकर बेहद उत्साहित है। उनका मानना है कि एआई तकनीकी परिदृश्य में जो ‘डिस्ट्रप्शन’ ला रहा है, वह भारत में नए खिलाड़ियों के लिए अवसर पैदा करेगा। क्वालकॉम सीईओ का यह बयान बताता है कि वैश्विक कंपनियां अब भारत को केवल एक उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एआई और हार्डवेयर के एक प्रमुख निर्माता और निर्यातक के रूप में देख रही हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख