शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने कहा: ‘पाकिस्तान ने बुनियादी मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा दीं’

· · 1 मिनट

कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने कहा: ‘पाकिस्तान ने बुनियादी मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा दीं’

नई दिल्ली। हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई सजाए मौत पर सुनवाई शुरू कर दी है। आईसीजे जज ने कहा कि भारत 90 मिनट के बाद भी अपना पक्ष पेश करने के लिए ‘‘संक्षिप्त विस्तार” ले सकता है। वहीं भारत ने आईसीजे से कहा कि पाकिस्तान ने लगातार भारत को कूटनीतिक पहुंच देने से इनकार किया है और जाधव की सुनवाई प्रक्रिया के कोई दस्तावेज नहीं दिए गए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भारत ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने ‘‘बुनियादी” समझे जाने वाले मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा दी है। कुलभूषण यादव को कूटनीतिक पहुंच मुहैया कराने के तमाम आग्रह अनसुने कर दिए गए। भारतीय वकील हरीश साल्वे ने बताया कि मौजूदा हालात गंभीर हैं और यही वजह है कि भारत ने आईसीजे का हस्तक्षेप चाहा है।

ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर लगाई रोक

इस मामले में भारत ने कुलभूषण जाधव की सजा तत्काल निलंबित करने का आह्वान किया और कूटनीतिक पहुंच की वियेना कन्वेंशन का उल्लंघन करने का पाकिस्तान पर आरोप लगाया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख