गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लगातार दूसरे दिन आए कोविड के 3 लाख से ज्यादा मामले, 2,263 मरीजों ने जान भी गंवाई

24 घंटे में कोरोना के 3,32,730 मामले सामने आए। इनमें अकेले 10 राज्यों का ही 75.01 प्रतिशत योगदान रहा। देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 24,28,616 पहुंच गई है।

· · 2 मिनट

लगातार दूसरे दिन आए कोविड के 3 लाख से ज्यादा मामले, 2,263 मरीजों ने जान भी गंवाई

देश में कोरोना अपनी पूर रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन गुरुवार 22 अप्रैल को देश में कोरोना के 3,32,730 मामले सामने आए। इसमें 75.01 प्रतिशत केस अकेले 10 राज्यों में मिले, जिसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 2,263 मरीजों की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,86,920 पहुंच गई। इनमें दस राज्यों में ही 81.79% मौतें हुईं। जहां महाराष्ट्र में 568 तो दिल्ली में यह संख्या 306 रही। वहीं 24 घंटे के दौरान 1,93,279 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। ऐसे में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 1,36,48,159 हो गई है। देश में अब तक 13,54,78,420 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

352663-ezobpqveacmg0r
352663-ezobpqveacmg0r

महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे अधिक 67,013 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इसके बाद उत्तर प्रदेश में 34,254 और केरल में 26,995 नए मामले आए। देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 24,28,616 पहुंच गई है। कुल एक्टिव केस में से 59.12 प्रतिशत केस सिर्फ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल से हैं।

ऐसा पहली बार हुआ है कि लगातार दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा मामले मिले। डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि इससे पहले सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ जब मामले तीन लाख से ऊपर गए। 20 दिसंबर 2020 को अमेरिका में 4,02,270 और 10 जनवरी 2021 को अमेरिका में ही कोरोना वायरस के 3,13,516 मामले सामने आए थे।

352664-ezobpqveacmg0r-1
352664-ezobpqveacmg0r-1

चिंता की बात है कि देश में लगातार 17वें दिन एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। लगातार 10वें दिन देश में 1000 से अधिक मौतें हुई हैं और पिछले तीन दिनों से वायरस 2000 से अधिक लोगों की जान ले रहा है। पिछले 10 दिनों में ही 15000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Also Read: ऑक्सीजन त्रासदी की 6 दर्दनाक कहानियां: किसी का एम्बुलेंस में टूटा दम, किसी की वेंटिलेटर पर गई जान, अपनों को बचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख