शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब बचत खाते से हर हफ्ते निकाल सकेंगे पचास हजार रुपए

· · 1 मिनट

अब बचत खाते से हर हफ्ते निकाल सकेंगे पचास हजार रुपए

मुंबई (आईएएनएस)। बचत बैंक खातों से निकासी की सीमा को पूरी तरह हटाने के पहले सरकार ने साप्ताहिक निकासी की सीमा को 24,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया है, जो सोमवार से प्रभावी हो गई है। वहीं, 13 मार्च से सभी प्रकार की सीमा खत्म होने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गर्वनर आर. गांधी ने आठ फरवरी को सभी तरह की सीमा हटाने की योजना की घोषणा की थी।
आरबीआई ने 30 जनवरी को चालू खाते, कैश कार्ड खाते और ओवरड्रॉफ्ट खाते से निकासी पर निर्धारित की गई सीमाओं को खत्म कर दिया था।
सरकार द्वारा आठ नवंबर को की गई नोटबंदी, जिसमें 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद कर दिया गया था, के बाद ही खातों से नकदी निकासी पर सीमा निर्धारित कर दी गई है। पहले एटीएम से नकदी निकालने की साप्ताहिक सीमा 2,500 रुपए थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4,500 रुपए कर दिया गया।
वहीं, बैंक खातों से अधिकतम निकासी की सीमा 20,000 रुपए थी, जिसने नवंबर में बढ़ाकर 24,000 रुपए कर दिया गया। इसके बाद 13 मार्च को एटीएम से निकासी पर हर किस्म की सीमा को हटा लिया गया। हालांकि खातों से नकदी निकालने की सीमा बरकरार रही।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख