गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ईरान यात्रा का मकसद व्यापार, उर्जा भागीदारी को बढ़ाना है: पीएम

· · 1 मिनट

ईरान यात्रा का मकसद व्यापार, उर्जा भागीदारी को बढ़ाना है: पीएम

तेहरान (भाषा)। उर्जा संपन्न ईरान की अपनी पहली यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी इस खाड़ी देश की यात्रा का मकसद प्रतिबंध के बाद उसके साथ संपर्क, व्यापार, निवेश तथा उर्जा भागीदारी को मजबूत करना है। मोदी आज शाम ईरान पहुंच रहे हैं।

अपनी यात्रा के दौरान मोदी ईरान के शीर्ष नेता आयतुल्ला अली खामेनेइ तथा राष्ट्रपति हसन रुहानी के साथ द्विपक्षीय व्यापार, उर्जा तथा रणनीतिक संबंधों पर बातचीत करेंगे। मोदी ने कई ट्वीट के जरिये कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ाना, व्यापार, निवेश, उर्जा भागीदारी, संस्कृति तथा लोगों के साथ संपर्क हमारी प्राथमिकता है।

ईरान पहुंचने के बाद मोदी एक स्थानीय गुरद्वारे में मत्था टेकने जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि रुहानी तथा ईरान के शीर्ष नेता के साथ उनकी बैठकों से हमारी रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने का मौक़ा मिलेगा। उन्होंने कहा, ”राष्ट्रपति रुहानी तथा ईरान के सम्मानित शीर्ष नेता के साथ हमें रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख