गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ईडी ने माल्या को जारी किया तीसरा समन, 9 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

· · 1 मिनट

ईडी ने माल्या को जारी किया तीसरा समन, 9 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

नई दिल्ली (भाषा)। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को तीसरा और संभवत आखिरी समन जारी किया। ईडी ने अपने समन में उन्हें 9 अप्रैल को मुंबई में जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है।

करीब 900 करोड़ रुपए के आईडीबीआई कर्ज़ धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्डरिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने माल्या को ये समन भेजा है। शुक्रवार को माल्या ने एजेंसी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए मई तक की मोहलत मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वो मुंबई में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में आज शनिवार यानि दो अप्रैल को पेश नहीं हो पाएंगे।

ईडी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि ये माल्या को भेजा गया आखिरी समन हो सकता है, क्योंकि जांच अधिकारी अब तक तकनीकी और कानूनी आधार पर उनकी पेशी टालने की गुज़ारिश मानते रहे हैं। उन्होंने बताया कि धनशोधन रोकथाम कानून के तहत अमूमन तीन समन भेजे जाते हैं और अगले शनिवार की नई तारीख तक ये पूरा हो जाएगा। ईडी अधिकारियों ने ये भी कहा कि आईओ ने मई तक की मोहलत देने की माल्या की अर्जी खारिज कर दी थी क्योंकि उनका जांच में हिस्सा लेना अहम है और इसलिए उन्हें सिर्फ अगले शनिवार तक का वक्त दिया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख