शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ई-मंडी खोलेगी यूपी के किसानों की किस्मत

· · 1 मिनट

ई-मंडी खोलेगी यूपी के किसानों की किस्मत

कानपुर। जितनी लागत से किसान फसल तैयार करता है, उतना फायदा उसे कभी नहीं मिलता। बिचौलिए और व्यापारी मिलकर उसकी मेहनत बेकार कर देते है, लिहाजा हर किसान के लिए खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। ज्यादातर किसान तो अब खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। इस समस्या को केंद्र सरकार ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन कृषि मंडी खुलवा रही है। जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

आनलाइन कृषि उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के जिलों में ई-मंडी के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की 30 बड़ी मंडियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। कानपुर से चकरपुर मंडी का चयन कर लिया गया है। सभी बड़ी मंडियों को एग्रीटेक अवसंरचना निधि के तहत एक वेब पोर्टल तैयार किया जा रहा है। यह पोर्टल तैयार होने से किसान को आसानी से पता चलेगा कि किस मंडी में कृषि उत्पादों के क्या भाव चल रहे हैए वह उस मंडी में जाकर अपने उत्पादों को मनचाहे रेट पर बेच सकता है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रलय ने कृषि उत्पादों को आनलाइन व्यापार के लिए बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की। अब इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा पारदर्शी होगी। पारदर्शी बोली प्रक्रियाएं होंगी और वास्तविक मूल्य वसूली जा सकेगी। आनलाइन भुगतान की भी सहूलियत मिलेगी। इस बीच उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद के लिए और अधिक उचित मूल्य सुनिश्चित होंगे। मंडी के सचिव संतोष यादव ने बताया, “चकरपुर मंडी को वेब पोर्टल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सूबे की बाकी मंडियों को भी इससे जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, अभी विस्तृत गाइड लाइन आनी बाकी है। जल्द ही इस नई योजना के तहत बिचौलिए खत्म होंगे।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख