गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कोरोना से लड़ाई में इफको ने पीएम केयर्स फंड में दिए 25 करोड़ रुपये

देश के विभिन्न हिस्सों में ग्राउंड जीरो पर किसानों और ग्रामीणों को मास्क, हैंड सैनिटाइटर, कीटाणुनाशक साबुन, विटामिन-सी की गोलियां और आवश्यक खाद्य सामग्री की किट का वितरण भी कर रही इफको।

· · 1 मिनट

कोरोना से लड़ाई में इफको ने पीएम केयर्स फंड में दिए 25 करोड़ रुपये

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रूपये का योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त इफको ने देश के विभिन्न हिस्सों में ग्राउंड जीरो पर किसानों और ग्रामीणों को मास्क, हैंड सैनिटाइटर, कीटाणुनाशक साबुन, विटामिन-सी की गोलियां और आवश्यक खाद्य सामग्री की किट का वितरण किया है।

देश में इफको के पाँचों संयंत्र इस समय चालू हैं और उर्वरकों और आवश्यक मृदा पोषक तत्वों के उत्पादन के लिए शिफ्ट में लगातार काम हो रहे हैं, ताकि यह महामारी देश की खेती-किसानी को प्रभावित न कर सके।

इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा, “संकट की इस घड़ी में इफको का प्रत्येक कर्मचारी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ एकजुट होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है। हम सब एक साथ मिलकर स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध भारत बनाएंगे।”

इफको परिवार ने इस वैश्विक महामारी से लड़ने हेतु किए जा रहे सरकार के प्रयासों की सफलता हेतु प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं भी दी।

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: मराठवाड़ा के किसान की दरियादिली, कहा- गरीबों को खिला दो मेरे खेत के सारे केले

किसान फल और सब्जी कौड़ियों के भाव बेच रहे, फिर हम दोगुनी कीमत में क्यों खरीद रहे?

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख