शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सहायक अध्यापक भर्ती में एससी-एसटी अगर लाते हैं 30 फीसदी अंक तो माने जाएंगे उत्तीर्ण

सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को जहां पहले निर्धारित 150 अंक में 67 अंक पास होने के लिए जरूरी था, वहीं संशोधन के बाद ये अभ्यर्थी निर्धारित 150 अंक में अब 49 नंबर पर ही पास माने जाएंगे।

· · 1 मिनट

सहायक अध्यापक भर्ती में एससी-एसटी अगर लाते हैं 30 फीसदी अंक तो माने जाएंगे उत्तीर्ण

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 33 फीसदी और एससी-एसटी अभ्यर्थी सिर्फ 30 फीसदी अंक पाने पर उत्तीर्ण माने जाएंगे। राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा के लिए अर्हता अंक में संशोधन कर शासनादेश जारी कर दिया है। सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के लिए पूर्व में जारी आदेश में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए उत्तीर्णांक 45 फीसदी तय था। इसमें अब संशोधन कर 33 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए उत्तीर्णांक 40 फीसदी था जिसे संशोधित कर 30 फीसदी कर दिया गया है। इस लिहाज से सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को जहां पहले निर्धारित 150 अंक में 67 अंक पास होने के लिए जरूरी था, वहीं संशोधन के बाद ये अभ्यर्थी निर्धारित 150 अंक में अब 49 नंबर पर ही पास माने जाएंगे। इसी तरह एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए पहले निर्धारित 150 में से 60 अंक पाना जरूरी था, वहीं अब ये अभ्यर्थी निर्धारित 150 अंक में से सिर्फ 45 अंक पर ही उत्तीर्ण माने जाएंगे। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें- बिहार: प्लस टू स्कूलों के लिए इंजीनियर बनेंगे शिक्षक

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख