शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊ में आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने की खुदकुशी

· · 1 मिनट

लखनऊ में आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने की खुदकुशी

लखनऊ। आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने खुदकुशी कर ली है। संजीव का शव लखनऊ स्थित उनके 14 गौतमपल्ली आवास पर लोहे की रॉड से लटका मिला है। संजीव दुबे होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव थे।

हड्डियों की बीमारी से थे पीड़ित

उत्तर प्रदेश सरकार में होमगाडर्स विभाग के प्रमुख सचिव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव दूबे पिछले कई सालों से हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित थे, जिसके कारण वह अवसाद में रहते थे। गौतम पल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार को संजीव दूबे के नौकर ने पुलिस को चार बजे इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानीबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार संजीव दूबे ने बुधवार की रात अपने नौकरों को रात में घर जाने को कहा और कहा कि कल सुबह मत आना। इसके बाद सभी नौकर अपने घर चले गए। इसके बाद जब चार बजे एक नौकर ने घर की घंटी बजाई तो घर बंद मिला। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस जब घर का दरवाजा खोल कमरे के अंदर पहुंची तो पंखे से उनका शरीर झूलता मिला। संजीव दूबे की पत्नी और बेटी गुड़गांव में रहती हैं। आत्महत्या की खबर मिलते ही लखनऊ रेंज के डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी मंजुल सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख