शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोदी ने एफएनएन की समीक्षा बैैठक टाली

· · 1 मिनट

मोदी ने एफएनएन की समीक्षा बैैठक टाली

नई दिल्ली (भाषा)। पाकिस्तान को प्रदान किए गए सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के दर्जे की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक अगले सप्ताह तक टाल दी गई है। माना जा रहा है कि भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘एमएफएन और इससे संबंधित हर तरह के सहयोग पर आज होने वाली बैठक अगले सप्ताह तक टाल दी गई है।” उरी हमले के मद्देनजर जवाबी विकल्प के तौर पर एमएफएन दर्जे की समीक्षा का फैसला किया गया था।

डब्ल्यूटीओ के शुल्क तथा व्यापार पर आम समझौता के तहत भारत ने 1996 में पाकिस्तान को एकतरफा सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा दिया था। इस पर भारत और पाकिस्तान दोनों के हस्ताक्षर हैं जिसका अर्थ है कि उन्हें एक दूसरे के और डब्ल्यूटीओ के शेष सदस्य देशों के साथ तरजीही कारोबारी सहयोगी के तौर पर व्यवहार करना होगा।

एसोचैम के मुताबिक 2015-16 में भारत के 641 अरब डॉलर के कुल वस्तुओं के कारोबार में से पाकिस्तान के साथ महज 2.67 अरब डॉलर का कारोबार हुआ। भारत के कुल निर्यात का 0.83 प्रतिशत निर्यात पड़ोसी देश को हुआ जो कि 2.17 अरब डॉलर है जबकि कुल आयात 0.13 प्रतिशत रहा जो कि 50 करोड़ डॉलर से भी कम है।

https://www.youtube.com/watch?v=yXBWB44SELY

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख