गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हसीना ने बांग्लादेश से आतंकवादियों का सफाया करने का लिया संकल्प

· · 1 मिनट

हसीना ने बांग्लादेश से आतंकवादियों का सफाया करने का लिया संकल्प

ढाका (भाषा)। ढाका स्थित एक कैफे में बंधक संकट खत्म होने के बाद बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश से आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों का सफाया करने के लिए सबकुछ करने का संकल्प लिया है।

हसीना ने टेलीविजन पर दिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘यह बहुत भयावह कृत्य है। ये लोग किस तरह के मुसलमान हैं?” आतंकवादियों की मुस्लिम पहचान को लेकर सवाल करते हुए हसीना ने कहा, ‘‘उन्होंने रमजान की तरावीह (खास नमाज) के असल संदेश का उल्लंघन किया और लोगों की हत्या की है। जिस तरह से उन्होंने लोगों की हत्या की वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उनका कोई धर्म नहीं है, आतंकवाद ही उनका धर्म है।” हसीना ने कमांडो अभियान पूरा होने के एक घंटे बाद एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं अल्लाह का शुक्र अदा करती हूं कि हम आतंकवादियों को खत्म करने और बंधकों को बचाने में कामयाब रहे।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 13 बंधकों को बचा लिया जिनमें कुछ लोग घायल हैं, ‘‘लेकिन मौके से कोई आतंकी फरार नहीं हो पाया। छह आतंकवादियों को मौके पर ही मार दिया गया और एक को जीवित पकड़ लिया गया।” बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने इसका ब्यौरा नहीं दिया कि रेस्तरां के भीतर कुल कितने लोग बंधक बनाए गए थे। पहले की ख़बरों में कहा गया था कि 30 से अधिक बंधक हैं जिनमें 20 विदेशी नागरिक हैं।

रेस्तरां से बचाए गए लोगों में भारतीय, श्रीलंकाई और जापानी नागरिक हैं। हसीना ने चरमपंथ और आतंकवाद को खत्म करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों का सफाया करने के लिए सब कुछ करेगी।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख