गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हरकत से बाज़ नहीं आएगा चालाक चीन, फिर की घुसपैठ की कोशिश

· · 1 मिनट

हरकत से बाज़ नहीं आएगा चालाक चीन, फिर की घुसपैठ की कोशिश

लद्दाख। ड्रैगन ने एक बार फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है। भारत ने चीन की इस हरक़त को बेहद गंभीरता से लिया है। खबरों की मानें तो जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के 6 किलोमीटर अंदर चीनी सेना के 11 जवान घुस आए थे।

ये घटना 8 मार्च के दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ 4 गाडियों में सवार चीनी सैनिक लद्दाख में थाकुंब चौकी के पास फिंगर-8 प्वाइंट के करीब पहुंच गए थे। लेकिन, आईटीबीपी के कड़े विरोध की वजह से उन्हें लौटना पड़ा। लद्दाख का फिंगर-8 प्वाइंट भारत और चीन के बीच में विवादित इलाका रहा है, ये जगह पेंगोंग-लेक के बेहद करीब है। बताजा रहा है कि जब चीनी सैनिक और आईटीबीपी के जवान आमने-सामने आए तो उनमें तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद दोनों तरफ से सीनियर कमांडर्स ने मामले को शांत कराया। अप्रैल 2013 में भी चीनी सैनिकों ने लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टेंट बना लिया था जिसके बाद राजनयिक स्तर पर विवाद को सुलझाया गया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख