शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हरियाणा के बाद यूपी पहुंची जाट आरक्षण की आग

· · 2 मिनट

हरियाणा के बाद यूपी पहुंची जाट आरक्षण की आग

सुनील तनेजा

मेरठ। जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से हरियाणा में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। रोहतक और भिवानी के बाद जींद, सोनीपत, झज्जर और हिसार में भी कर्फ्यू लगा दिया गया।

रोहतक में जाट और गैर-जाटों के संघर्ष में दो, झज्जर में चार लोगों की मौत हो गई। गोहाना और कैथल में संघर्ष के दौरान एक-एक की मौत हो गई। दो दिन के हिंसक आंदोलन में मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई है। 150 से ज्यादा लोगों घायल होने की ख़बर है।

यूपी पहुंची जाट आरक्षण की आग

हरियाणा से निकलकर जाट आरक्षण की आग अब यूपी तक भी पहुंच गई है। मेरठ के अलावा पश्चिमी यूपी के कई ज़िलों में कॉलेज के छात्रों में सड़क पर पैदल मार्च निकालकर हरियाणा सरकार पर आंदोलनकारी जाटों पर बर्बरता करने का आरोप लगाया है।

वहीं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल मालिक ने उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में राजमार्ग और रेलमार्ग जाम करने की धमकी दी है। चौधरी यशपाल ने कहा कि अगर सरकार ने जाटों के खिलाफ़ कार्रवाई की तो यूपी में हरियाणा जैसा ही आंदोलन शुरू हो जाएगा।

जाट आरक्षण पर बैठकों का दौर जारी

जाट आरक्षण आंदोलन को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने भी आंदोलन कर रहे जाटों को भरोसा दिलाया कि “सरकार ने जाटों की मांग मान ली है। सभी लोग अपने घरों में जाएं।’ लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी डटे हुए हैं और हिंसा कम नहीं हुई।

हज़ारों गाड़ियां आग के हवाले

आंदोलनकारियों ने शनिवार को 500 से ज्यादा दुकानों, शोरूम्स और मल्टीप्लेक्स में आगजनी और लूटपाट की। कई बसों समेत 1200 से अधिक गाड़ियां आग के हवाले कर दिए गए। आंदोलनकारियों ने एनएच-44 (दिल्ली-अंबाला) और एनएच- 10 (दिल्ली-हिसार-फजिल्का) राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक रखा है। इससे राज्य का पूरे देश से सड़क और रेल संपर्क टूट गया है। दिल्ली-बागपत हाईवे पर भी जाम की ख़बर है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख