गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बागपत: लव जिहाद के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकोंं को पीटा

· · 2 मिनट

बागपत: लव जिहाद के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकोंं को पीटा

पंजाब से उत्तर प्रदेश के बागपत में आए तीन युवकों को हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के नाम पर जमकर पीटा मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को वहां से निकाला। तीनों युवक तहसील कोर्ट में शादी करने आए थे।

जानकारी के मुताबिक पंजाब से एक युवक अपने भाइयों को लेकर पंजाब की ही युवती से कोर्ट मैरिज करने बागपत पहुंचा। इसकी भनक हिंदू युवा वाहिनी को लगी। युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कचहरी परिसर में पहुंचे यहां एक वकील के चैम्बर में तीनों युवक बैठे थे। तभी कुछ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उन युवकों के पास पहुंचे और बातों-बातों में उनसे वहां आने का कारण पूछा। युवकों से जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय के हैं और हिंदू युवती से विवाह करने के लिये आए हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने और साथियों को बुलाया और युवकों को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद को लेकर उदयपुर में धारा 144, इंटरनेट सेवाएं बंद

https://t.co/siDUNxVcsq

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से छुड़वाकर जीप में बिठाया और सुरक्षा में थाने ले आई। युवती को भी थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तीनों युवक एक युवती के साथ चार दिन पहले पंजाब से भागे थे। इस संबंध में बरनाला में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बरनाला पुलिस को सूचना भेज दी है। कुछ ही देर में वहां से पुलिस यहां पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- केरल: लव जिहाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में हदिया की पेशी आज

इधर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। वाहिनी के जिलामंत्री रूपक कुमार ने बताया कि यह लव जेहाद है। वह इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर का कहना है कि यह मामला लव जेहाद और धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले के तार कश्मीर से जुड़े होने की बात भी कही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- तीन तलाक, लव जिहाद और पलायन आज भी उत्तर प्रदेश में मुद्दे : योगी आदित्यनाथ

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख