शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Heatwave Protection: हीट वेव के दौरान लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानिए बचाव के आसान उपाय

देश के कई इलाकों में तापमान चढ़ता जा रहा है। गर्मी के कारण लोगो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम के विशेषज्ञों ने गर्म लहर की चेतावनी जारी की है। Dehydration और heat stroke जैसे गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं। इससे बचने के लिए क्या कुछ घरेलू और आसान तरीके अपना सकते हैं, पढ़िए इस आर्टिकल में।

· · 2 मिनट

Heatwave Protection: हीट वेव के दौरान लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानिए बचाव के आसान उपाय

देश के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन, चक्कर, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते सावधानी बरतकर खुद और परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

हीट वेव क्या है?

जब किसी क्षेत्र में लगातार कई दिनों तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहता है और गर्म हवाएं चलती हैं, तो उसे हीट वेव कहा जाता है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रखना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति लोगों की सेहत, खेती, पानी की उपलब्धता और बिजली व्यवस्था पर असर डाल सकती है। आसान भाषा में समझें तो अगर किसी शहर या इलाके में कई दिनों तक तापमान सामान्य से बहुत ऊपर रहे और गर्म हवा के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो जाए, तो उसे हीट वेव कहा जाता है।

1. दोपहर में बाहर निकलने से बचें

दोपहर में बाहर निकलने से बचें
दोपहर में बाहर निकलने से बचें Photo: Gaon Connection Network

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे तेज होती है। जरूरी काम हो तो सुबह या शाम का समय चुनें।

2. पानी हमेशा साथ रखें

खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें
खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें Photo: Gaon Connection Network

घर से निकलते समय पानी की बोतल रखें। प्यास न लगे तब भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

3. शरीर को ठंडा रखें

खुद को ठंडा रखें
खुद को ठंडा रखें Photo: Gaon Connection Network

हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। सिर ढककर निकलें और छाता इस्तेमाल करें।

4. ORS या घरेलू पेय लें

नमक की कमी न होने दें
नमक की कमी न होने दें Photo: Gaon Connection Network

नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या ORS शरीर में पानी और नमक की कमी पूरी करते हैं।

5. भारी खाना कम करें

हल्का खाना खाएं
हल्का खाना खाएं Photo: Gaon Connection Network

बहुत तला-भुना, बासी और मसालेदार भोजन कम खाएं। हल्का और ताजा भोजन बेहतर है।

6. बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

बुजुर्गों को गर्मी से बचाएं
बुजुर्गों को गर्मी से बचाएं Photo: Gaon Connection Network

बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग गर्मी से जल्दी प्रभावित होते हैं। उन्हें ठंडी जगह रखें और पानी देते रहें।

हीट स्ट्रोक के संकेत पहचानें

हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें
हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें Photo: Gaon Connection Network

अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं

  1. तेज सिरदर्द
  2. चक्कर आना
  3. उल्टी जैसा महसूस होना
  4. तेज बुखार
  5. कमजोरी
  6. बेहोशी

ऐसे में व्यक्ति को तुरंत छांव या ठंडी जगह ले जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। हीट वेव को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। छोटी-छोटी सावधानियाँ जैसे पानी पीना, धूप से बचना, हल्का भोजन और समय पर आराम आपको सुरक्षित रख सकते हैं। खुद भी बचें और परिवार को भी सतर्क करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख