शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Weather Update: अगले 4 दिन लू का कहर, बांदा में गर्मी ने बढ़ाई चिंता; तापमान पहुंच रहा 48 डिग्री के करीब

उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। बुंदेलखंड जैसे इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा है। जानिए किस क्षेत्र में बढ़ने वाली है गर्मी।

· · 2 मिनट

Weather Update: अगले 4 दिन लू का कहर, बांदा में गर्मी ने बढ़ाई चिंता; तापमान पहुंच रहा 48 डिग्री के करीब

उत्तर प्रदेश में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। खासकर बुंदेलखंड के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

बांदा में इन दिनों गर्मी का सितम सबसे ज्यादा है। यहाँ तापमान लगातार ऊपर जा रहा है और दिन के समय चल रही गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से तुरंत राहत मिलने के आसार कम हैं, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

बांदा समेत इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू का असर देखने को मिल सकता है। प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

राजधानी लखनऊ में भी बढ़ी गर्मी

वहीं राजधानी लखनऊ में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है और तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हाल के दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, क्योंकि अरब सागर से आने वाली नमी कमजोर पड़ गई है और उत्तर-पश्चिम भारत से गर्म व शुष्क हवाएं लगातार चल रही हैं। हालांकि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी बढ़ने और मौसम में बदलाव की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं।

किसानों के लिए भी बढ़ी परेशानी

भीषण गर्मी का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। खेतों में काम करने वाले किसानों को तेज धूप और लू से बचने की सलाह दी गई है।IMD की तरफ से किसानों से कहा है कि सिंचाई का समय सुबह या शाम रखें और दोपहर में खेतों में जाने से बचें। सब्जियों और अन्य फसलों में नमी बनाए रखने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी देते रहें, ताकि गर्मी के कारण फसल को नुकसान न पहुंचे।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

लू के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख