शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

UP, Rajasthan, MP समेत कई राज्यों में लू का खतरा, IMD ने जारी की तारीखें, तस्वीरों से जरिए देखें देश में गर्मी का हाल

गर्मी की मार देशभर में बढ़ने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 से 23 अप्रैल के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के अनेक राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से ऊंचा पहुंच सकता है।

· · 2 मिनट

UP, Rajasthan, MP समेत कई राज्यों में लू का खतरा, IMD ने जारी की तारीखें, तस्वीरों से जरिए देखें देश में गर्मी का हाल

Heatwave Alert India: देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 23 अप्रैल के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों और किसानों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।

IMD के अनुसार 19 से 23 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लू का असर रहेगा। दिन के समय तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी है।

1. पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ (19–20 अप्रैल)

बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके
बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके Photo: Gaon Connection Network

इन इलाकों में 19 और 20 अप्रैल को तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

2. पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश (19–23 अप्रैल)

राजस्थान में तपती धूप से बच्चे औक खुद के बचाती महिला
राजस्थान में तपती धूप से बच्चे औक खुद के बचाती महिला Photo: Gaon Connection Network

इन क्षेत्रों में लगातार 5 दिन तक हीटवेव का असर रह सकता है। किसानों और मजदूरों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।

3. झारखंड (20–21 अप्रैल)

धूप से बचाव के लिए दुपट्टा का सहारा
धूप से बचाव के लिए दुपट्टा का सहारा Photo: Gaon Connection Network

झारखंड में दो दिनों तक लू जैसी स्थिति बन सकती है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

4. पश्चिमी उत्तर प्रदेश (20–22 अप्रैल)

गर्मी से बचाव के लिए पानी का सहारा
गर्मी से बचाव के लिए पानी का सहारा Photo: Gaon Connection Network

पश्चिम यूपी में 20 अप्रैल से गर्मी और बढ़ेगी। तेज धूप और गर्म हवाएं आम जनजीवन प्रभावित कर सकती हैं।

5. पश्चिम राजस्थान (20–23 अप्रैल)

ठंडक के लिए जूट को पानी से भिगोता इंसान
ठंडक के लिए जूट को पानी से भिगोता इंसान Photo: Gaon Connection Network

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी का असर दिखेगा। यहां तापमान 44 डिग्री या उससे ऊपर जा सकता है।

6. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा (21–23 अप्रैल)

पंजाब में भी बढ़ रही है गर्मी
पंजाब में भी बढ़ रही है गर्मी Photo: Gaon Connection Network

इन राज्यों में 21 अप्रैल से गर्मी तेज होगी। दिन में बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतनी होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख