सोमवार, 30 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग से गैंगरेप का मामला बताया अफवाह, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अभी नहीं हुआ स्पष्ट

हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में 24 फरवरी को एक साढ़े सत्रह वर्षीय लड़की की मौत का मामला सामने आया था। जिसमें खबरें चल रहीं थीं कि एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया, इलाज के दौरान मौत युवती की 24 फरवरी को मौत हो गई। गाँव कनेक्शन को हमीरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने गैंगरेप का मामला अफवाह बताया है।

· · 2 मिनट

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग से गैंगरेप का मामला बताया अफवाह, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अभी नहीं हुआ स्पष्ट

बीते दिनों ऐसी खबरें चल रही थीं कि यूपी के हमीरपुर जिले में 22/23 फरवरी की रात को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है, जिसकी 24 फरवरी को इलाज के दौरान सुबह मौत हो गयी।

गाँव कनेक्शन ने इस मामले में जब हमीरपुर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने फोन पर बताया, “गैंगरेप का मामला अफवाह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट 25 फरवरी को आ गयी है जिसमें मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है, जब इसकी रिपोर्ट आ जायेगी तभी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।”

हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर मृतका का गाँव बताया जा रहा है। गाँव कनेक्शन ने मृतका के परिजनों से बात करने की कोशिश की पर अभी बात नहीं हो पायी है। परिजनों से बात होते ही खबर में अपडेट कर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया, “ये घटना 22/23 फरवरी की रात की है, जबकि परिजनों ने 24 फरवरी की सुबह करीब 09-10 बजे मृतका की मौत के बाद पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जबकि हमारी जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। इस मामले में गैंगरेप की बात झूठी है।”

ये भी पढ़ें : उन्नाव से ग्राउंड रिपोर्ट: परिजनों की चीखें रात के सन्नाटे में रह-रहकर चीत्कार मारती रहीं, दो लड़कियों की मौत की वजह तलाशता बबुरहा गांव

क्या अभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है? इस सवाल के जवाब में नरेंद कुमार सिंह ने बताया, “अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, विवेचना चल रही है। इस केस में लड़की का आरोपी से 2018 से प्रेम प्रसंग चल रहा था घटना वाले दिन भी लड़की की लड़के से बात हुई है। हमारी जांच में निकल कर आया है कि आरोपी बगल के गाँव का है पर परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।”

बीते सप्ताह उन्नाव और शाहजहांपुर जिले में संदिग्ध परिस्थियों में नाबालिगों की मौत के बाद हमीरपुर में इस लड़की की मौत का मामला सामने आया है। गाँव कनेक्शन ने इस मामले पर परिजनों से बात करने की कोशिश में है, बात होते ही खबर में अपडेट किया जाएगा।

नरेंद कुमार सिंह ने गैंगरेप की अफवाह पर कहा, “खबरें 75% फर्जी होती हैं, खबरों में तो हाथरस जैसी घटना का जिक्र किया गया है जबकि वास्तिविकता इससे बिलकुल अलग है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। हमारी जांच में कई चीजें सामने आयी हैं, विवेचना पूरी होते ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें : उन्नाव केस में पुलिस का खुलासा : आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर लड़कियों को पिलाया था कीटनाशक मिला जहरीला पानी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख