गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हैप्पी न्यू इयर: गाँव के बच्चों ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को दिए नौ हज़ार

· · 1 मिनट

हैप्पी न्यू इयर: गाँव के बच्चों ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को दिए नौ हज़ार

फतेहपुर (बाराबंकी)। दुनियाभर के लोगों ने नए साल का पार्टी मनाकर स्वागत किया, लेकिन कुछ लोगों ने मौजमस्ती की जगह सार्थक कदम के साथ नए साल का जश्न मनाया।

तहसील फतेहपुर में स्थित युगांतर विद्यामंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नए वर्ष पर पार्टी करने के बजाए उन पैसों को इकट्ठा कर चेन्नई बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए। फतेहपुर ब्रांच में कक्षा छह में पढ़ने वाली श्रेया जायसवाल ने बताया, ”हमने समाचारों में देखा की वहां खाने-पीने के सामान की बहुत दिक्कत है, इसलिए हम पैसे जुटा कर उनकी मदद करना चाहते हैं।” वहीं दसवीं की छात्रा अंजली चौधरी ने जुटाए गए पैसों को दिखाते हुए कहा, ”इन पैसों से शायद किसी को खाना मिल जाए, तो हमें न्यूईयर पार्टी से ज्यादा खुशी होगी।”

स्कूल के बच्चों ने अपने स्तर पर नौ हजार रुपये जमा किए हैं। जिलाधिकारी बाराबंकी योगेश्वर राम मिश्र को ड्राफ्ट सौंपते के बाद स्कूल के प्रबंधक आशुतोष सिंह ने बताया, ”बच्चों के मन में ये ख्याल खुद आया था। उनकी लगन और भावनाओं को देखकर स्टॉफ ने भी पैसे जुटाए। गाँव के बच्चों में ये भावनाएं अपने आप में खास हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख