गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गवर्नर पद की पहचान व्यक्तियों से नहीं की जानी चाहिए: राजन

· · 2 मिनट

गवर्नर पद की पहचान व्यक्तियों से नहीं की जानी चाहिए: राजन

लंदन (भाषा)। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि गवर्नर कोई भी हो, रिजर्व बैंक अपना काम करता रहेगा और इस पद की पहचान व्यक्तियों से नहीं की जानी चाहिए। राजन ने कल यह घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था कि उनकी दूसरे कार्यकाल में रुचि नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री को 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट की भविष्यवाणी का श्रेय जाता है। सितंबर, 2013 में वह रिजर्व बैंक के गवर्नर बने थे और उनका तीन साल का कार्यकाल चार सितंबर को खत्म हो रहा है।

उन्हें रॉकस्टार केंद्रीय बैंकर कहा जाता है। उनको वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं में रुपए के उतार-चढ़ाव को भी नियंत्रण में रखने का श्रेय जाता है। साथ ही राजन की मुद्रास्फीति को काफी हद तक नियंत्रण में रखने के लिए सराहना होती है। उन्होंने बैंकों पर अपने बही खातों को डूबे रिण से साफसुथरा करने के लिए दबाव डालने का भी श्रेय दिया जाता है।

‘इकनामिस्ट’ पत्रिका ने अपने ताजा संस्करण में राजन के हवाले से कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण है कि इस पद (आरबीआई गवर्नर के पर) को किसी व्यक्ति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। गवर्नर कोई भी हो, यह चलता रहेगा। यह किसी भी गवर्नर से बड़ा है।” समझा जाता है कि उनकी यह टिप्पणी इस तरह की अटकलों के बाद आई थी कि क्या उन्हें गवर्नर के रुप में दूसरा कार्यकाल मिलेगा यह नहीं।

अपने वेब संस्करण में पत्रिका ने राजन के दूसरा कार्यकाल न लेने की घोषणा पर लिखा है कि यह भारत के लोकप्रिय पार्लर खेल का अंत है। इसमें लिखा है कि बैंकिंग प्रणाली को साफसुथरा करने के लिए उन्होंने जो पहल उससे ताकतवर तथा रिण के बोझ से दबे भारत के शक्तिशाली उद्योगपति विचलित हो गये थे।

पत्रिका ने यह भी कहा कि राजन ने भारत से धन ले जाने और लाने के नियम आसान किए पर पूंजी खाते पर नियंत्रण उस तरह खत्म नहीं किया जैसी की आप ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री से आप अपेक्षा की होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख