शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गुजरात में है एक अनोखा अस्पताल जहां बेटी पैदा होने पर नहीं लगती है फ़ीस

· · 1 मिनट

गुजरात में है एक अनोखा अस्पताल जहां बेटी पैदा होने पर नहीं लगती है फ़ीस

गाँव कनेक्शन नेटवर्क। गुजरात में सिंधु सेवा समाज के सिंधु अस्पताल ने बेटियों के लिए अक अनोखी पहल की शुरुआत की है। लोगों को बेटियों की अहमियत समझाने और लिंगानुपात सुधारने के लिए सिंधु अस्पताल ने बेटी पैदा होने पर फीस नहीं लेने का ऐलान किया है। सिर्फ इतना ही नहीं सिंधु अस्पताल ने इस बार बेटी होने का जश्न मनाने का भी फैसला किया है। बेटी पैदा होने पर अस्पताल ना सिर्फ माता-पिता को हॉस्पिटल की रज़िस्ट्रेशन फ़ीस वापस लौटाता है बल्कि अस्पताल की ओर से केक काटने के बाद रिश्तेदारों को पार्टी भी दी जाती है। अब तक सिंधु अस्पताल में 150 लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

गुजरात में 1000 लड़कों पर 890 लड़कियां

गुजरात में 1000 लड़कों पर 890 लड़कियों का अनुपात है। 2011 की जनगणना के मुताबिक पूरे देश में 1000 पुरुषों पर 940 महिलाएं हैं। सामान्य डिलिवरी की हालत में सिंधु अस्पताल 7000 रुपये और सी-सेक्शन के लिए 20,000 फीस लेता है। लेकिन बेटी पैदा होने पर माता-पिता से किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख