शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नोटबंदी, जीएसटी से लोग कर-अनुपालन करने वाले बनेंगे: जेटली

· · 1 मिनट

नोटबंदी, जीएसटी से लोग कर-अनुपालन करने वाले बनेंगे: जेटली

गांधीनगर (भाषा)। नोटबंदी से हुई परेशानी को अस्थाई बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि इस कदम के साथ साथ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और समाज अधिक कर अनुपालन करने वाला बनेगा। उन्होंने कहा कि इस समय हमारा समाज ‘बहुत कुछ’ ‘कर अनुपालन न करने वाला समाज है।’

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि बड़े नोटाें को बंद करने का कदम कालेधन वाली अर्थव्यवस्था को समाप्त करने के लिए उठाया गया है। उन्हाेंने कहा कि इसी उद्देश्य से सरकार ने मारीशस, साइप्रस तथा सिंगापुर के साथ कर संधियांे को बातचीत कर के संशोधित किया गया है। इससे कर चोरी तथा देश के कालेधन को घुमाफिराकर फिर देश में लाने पर अंकुश लगेगा।

निश्चित रूप से कठिन फैसलाें से प्रारंभिक दौर में कठिनाई आती है। ऐतिहासिक फैसलांे से देश को दीर्घावधि का फायदा हो सकता है और इनके साथ क्षणिक कठिनाई भी जुड़ी हो सकती है।

अरुण जेटली, वित्त मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 8 नवंबर को 500 और 1,000 के नोट बंद करने की घोषणा की थी। जेटली ने कहा कि भारत विकासशील से विकसित अर्थव्यवस्था बनना चाहता है और यह दुनिया मंे सबसे तेज वृद्धि दर वाली अर्थव्यवस्था है। “कराधान के अनुपालन के मामले में हम उल्लेखनीय रुप से अनुपालन नहीं करने वाला समाज हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख