शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बारिश से बर्बाद हुईं हरी सब्जियों की फसलें, दोगुनी तक बढ़ी कीमतें

· · 2 मिनट

बारिश से बर्बाद हुईं हरी सब्जियों की फसलें, दोगुनी तक बढ़ी कीमतें

लखनऊ/बाराबंकी। देशभर में हो रही लगातार बारिश ने हरी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं। पिछले 15 दिनों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण बाहर से आनी वाली सब्जियों की आवक बाधित हो रही है। रसोई का बजट बिगड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश, बाराबंकी के सब्जी व्यवसाई मोहम्मद शमीम बताते हैं “बरसात के कारण सब्जी मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। टमाटर प्याज के दाम काफी बढ़ गए हैं। ट्रांसपोर्ट के हड़ताल के कारण पिछले दिनों महाराष्ट्र और इंदौर से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई थी और अब लगातार बारिश से परेशानी और बढ़ी है। इंदौर, महाराष्ट्र और नैनीताल से आने वाला टमाटर, सोया मेथी और हरी सब्जियां की आवक घट गई है जिससे सब्जियों के भाव बढ़ने लगे हैं।

RDESController-1710
RDESController-1710


सब्जियों की मौजूदा दर देखें तो पिछले एक हफ्ते में ही काफी उछाल आया है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता अनूप सरोज बताते हैं ” पिछले हफ्ते 20 रुपए प्रति किलो बिकने वाली लौकी की कीमत अब 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रही है। बैंगन की कीमत भी 10 से 20 रुपए चढ़कर 40-50 रुपए हो गई है। भिंडी की कीमत 30 से बढ़कर 50-60, तोरी 30 से बढ़कर 60-70, गोभी 40 से बढ़कर 50-60, खीरा 20 से बढ़कर 30-35, शिमला मिर्च 40 से बढ़कर 60-80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं हरी मिर्च और आलू की कीमतों में 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें- हरी सब्जियां ला रही ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली

बारिश के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन के कारण भी सब्जियों की कीमत बढ़ी है। बरेली स्थित डेलीपार मंडी के होलसेल कारोबारी नियाज अहमद ने बताया “बारिश के कारण सब्जियों की आवक बहुत कम हो गई है। ऊपर से रूट डायवर्जन के कारण परेशानी और बढ़ी है। रखी हुई सब्जियां खराब हो रही है। जिनके पास रखने की व्यवस्था है, वे दोगुना कीमत ले रहे हैं।

RDESController-1711
RDESController-1711


बाराबंकी के सब्जी किसान कैलाश चंद मौर्य बताते हैं “बरसात के कारण सब्जियों की कीम काफी बढ़ी है।” प्रगतशील किसान रमेश चंद्र मौर्या कहते हैं कि ज्यादा बरसात होने के कारण खेत में लगी सब्जियां सड़ने लगी हैं। जलभराव वाले खेतों में पूरी की पूरी फसल नष्ट हो गई है। लताओं वाली हरी सब्जियां कद्दू, लौकी तोरी, परवल, कुंदरू खेतों में पानी भर जाने से अधिकतर फसलें चौपट हो गई हैं। मंडियों में हरी सब्जियां मांग के अनुरूप नहीं पहुंच रही हैं जिससे भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं किसान राजेश सिंह कहते हैं कि अर्ली फूलगोभी और पत्ता गोभी की नर्सरी खराब हो गई है, लगातार हो रही बारिश से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

नोट- सब्जियों की कीमत मंडी के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख