गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट

· · 1 मिनट

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट

फतेहपुर। जहां प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्वच्छता के लिए प्रतिमाह करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद विकास का दावा कर रही है। वहीं जनपद की दर्जनों ग्राम पंचायतों की ओर देखने मात्र से ही पता लगता है कि विकास के नाम पर और स्वच्छता के नाम पर सिर्फ बन्दर बाट चल रहा है। कस्बा सहित गाँवों का विकास सिर्फ कागजों में ही बहुत तेजी से चल रहा है और सिमट कर रह गया है।

जनपद की दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में विकास और स्वछता के नाम पर विभाग और शासन प्रशासन द्वारा अनदेखी के साथ-साथ वहां की जनता से खिलवाड़ किया जा रहा है। विकास खण्ड खजुहा मलवा, तेलीयानी, देवमई, की ग्राम पंचायतों और कस्बा मौहार हरसिंहपुर, टिकरी, सहजादीपुर, बरदरा, जुनीहा, डीघ, चैडगरा बिन्दकी, खागा, काधी, शिवराजपुर, सहित आदि दर्जानों गाँवों की स्थिति विकास और स्वछता के नाम पर बहुत ही दयनीय है। उक्त ग्राम पंचायतों में विकास का नजारा देखते ही बनता है।

उक्त गाँवों के ज्यादातर गाँवों में मुख्य मार्ग पर नाले नालियां चोक हो जाने और नालियों के टूट जाने से बदबूदार और गंदा पानी मुख्य मार्ग से ही बहता है जिससे लोगो का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। कींचड़ से निकलना लोगों की मजबूरी बन चुकी है क्योंकि जरा सी ही बारिश होने पर उक्त ग्राम पंचायतों सहित जनपद के अन्य दर्जनों गाँव की हालात विकास और स्वछता के नाम पर बद से बदतर देखने को मिल रही है। वहीं अलग-अलग ग्राम पंचायतों के अलग-अलग ग्राम प्रधानों ने बताया कि हम लोगों ने ब्लॉक स्तर से लगा कर तहसील स्तर के अधिकारियों को उन सारी समस्याओं से अवगत करा दिया है।

रिपोर्टर – आशुतोष शुक्ला

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख