शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सड़कों के लिए ई-निविदा व्यवस्था शुरु करने जा रही उत्तर प्रदेश सरकार: मौर्य

· · 1 मिनट

सड़कों के लिए ई-निविदा व्यवस्था शुरु करने जा रही उत्तर प्रदेश सरकार: मौर्य

इलाहाबाद (भाषा)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि लोक निर्माण विभाग से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए राज्य सरकार ई-निविदा व्यवस्था शुरु करने जा रही है। मौर्य के पास लोक निर्माण विभाग का भी प्रभार है।

यहां पत्रकारों के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश की सभी सड़के 15 जून तक गड्ढा मुक्त बनाने का काम करेंगे। भ्रष्टाचार और पीडब्ल्यूडी एक दूसरे का पर्याय बन गए थे। कोई भी सरकारी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं होता था। लेकिन अब आने वाले समय में माफिया गुंडे ठेकेदार के रुप में नहीं दिखाई देंगे।”

मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले समय में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने के भी आदेश दिए गए हैं। अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत के बगैर गड़बड़ी नहीं हो सकती थी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हमारी सरकार करेगी। इन अभियानों के अलावा, आने वाले समय में भू-माफियाओं के खिलाफ भी तेज अभियान चलाने की तैयारी है।” इलाहाबाद में रोजगार के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘खाद्य प्रसंस्करण का भी विभाग मेरे पास है। हमने इलाहाबाद में एक मेगा फूड पार्क स्थापित करने की योजना तैयार की है।”

पूर्व सपा सरकार में भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार पूरे देश में उत्तर प्रदेश को शर्मिंदा कर रहा था। भर्तियों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया, जिसके खिलाफ आंदोलन पर आंदोलन और संघर्ष होते रहे। अदालतों को उसमें हस्तक्षेप करना पडा तब जाकर यह काबू हुआ। मौर्य ने कहा, ‘‘प्रदेश की नई भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त बनाने को संकल्पबद्ध है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख