शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सरकार सभी धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: सोनोवाल

· · 1 मिनट

सरकार सभी धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: सोनोवाल

गुवाहाटी (भाषा)। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उनकी सरकार सभी धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सोनोवाल ने यहां बीती रात सोनाईघुली में आर्कडायोसेस ऑफ गुवाहाटी के रजत जयंती समारोह में कहा, ‘‘सभी धर्मों से जुड़े लोग एक समग्र संस्कृति और बृहत असमिया समाज का निर्माण करते हैं और राज्य सरकार सभी वर्गों और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग एक ऐसा ढांचा बनाते हैं जिस के सहारे मौजूदा सरकार मजबूती से टिकी है और सरकार सभी जाति, वर्ग, भाषा या धर्म से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से अनुरोध किया कि वो बृहत्तर असमिया समाज की मजबूती के लिए मिलकर काम करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख