शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गोवा तट पर प्लास्टिक मलबा समुद्री जीवों के लिए ख़तरा

· · 1 मिनट

गोवा तट पर प्लास्टिक मलबा समुद्री जीवों के लिए ख़तरा

पणजी (भाषा)। राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के एक अध्ययन के अनुसार मानसून में तट से बड़ी मात्रा में बह जाने वाला प्लास्टिक मलबा समुद्री जीवों के लिए ख़तरा पैदा कर रहा है।

हाल ही में गोवा स्थित एनआईओ के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की ओर से एक शोध पत्र प्रकाशित किया गया था, जिसमें कहा गया, ‘‘जहाजरानी मार्गों से गुजरने के दौरान जहाजों से गिरने वाला प्लास्टिक मलबा और गलती से समुद्र में गिरने वाला सामान, तटीय पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं।” राज्य के छह तटों के अध्ययन के बाद संस्थान इस निष्कर्ष पर पहुंचा है।

शोध पत्र के अनुसार मानसून के दौरान बरसात के पानी के साथ समुद्र में बहकर चला आने वाला प्लास्टिक कचरा समुद्री जीवों के लिए बड़ा ख़तरा पैदा करता है। गोवा के छह तटों के अध्ययन के बाद यह शोध पत्र तैयार किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख